UP में 15 IPS अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर, देखें पूरी लिस्ट

UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 28 जुलाई 2026 को जारी आदेश के मुताबिक 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस बदलाव का मुख्य मकसद पुल

UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 28 जुलाई 2026 को जारी आदेश के मुताबिक 15 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस बदलाव का मुख्य मकसद पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता बढ़ाना और अलग-अलग यूनिट्स के बीच बेहतर तालमेल बनाना है।

इस फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव राजधानी लखनऊ में हुआ है, जहां तरुण गाबा को नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, पुराने कमिश्नर अमरेंद्र के. सेंगर को अब पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना) की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार ने प्रयागराज और वाराणसी जोन में भी बड़े बदलाव किए हैं ताकि स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर हो सके।

अधिकारी का नाम नया पद/जिम्मेदारी
तरुण गाबा पुलिस कमिश्नर, लखनऊ
अमरेंद्र के. सेंगर DG अभिसूचना एवं DG सुरक्षा (अतिरिक्त प्रभार)
पीयूष मोर्डिया पुलिस कमिश्नर, प्रयागराज
मथुरा अशोक जैन DG, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं, लखनऊ
जोगेन्द्र कुमार IG, PTS मुरादाबाद
राम कुमार ADG, गोरखपुर जोन
नवीन अरोरा ADG, वाराणसी जोन
भगवान एस. श्रीवास्तव ADG, तकनीकी सेवाएं
डॉ. संजीव गुप्ता ADG, पुलिस मुख्यालय एवं ADG लॉजिस्टिक्स (अतिरिक्त प्रभार)
धर्मवीर IG, PAC पूर्वी जोन, प्रयागराज
मोहित गुप्ता IG, भ्रष्टाचार निवारण संगठन
विनोद कुमार सिंह IG, विशेष जांच, उत्तर प्रदेश
आनंद सुरेश राव कुलकर्णी सचिव, गृह विभाग
अनूप कुमार सिंह SP, आर्थिक अपराध शाखा (EOW)
आनंद कुमार SP, लोक शिकायत, DGP मुख्यालय

सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे जल्द से जल्द अपने नए पदों का कार्यभार संभाल लें।