UP के 27 जिलों में भीषण लू का अलर्ट, अगले एक हफ्ते तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं

UP: उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 27 जिलों में भीषण लू का येलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल मानसून को लेकर कोई अच्छी खबर नहीं है और अगले एक हफ्ते तक तप

UP: उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 27 जिलों में भीषण लू का येलो अलर्ट जारी किया है। फिलहाल मानसून को लेकर कोई अच्छी खबर नहीं है और अगले एक हफ्ते तक तपिश बनी रहने की संभावना है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में अभी कोई ऐसा मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है जिससे गर्मी कम हो सके। मानसून आने में अभी करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। अगले चार-पांच दिनों तक लू और तेज धूप का असर रहेगा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

तापमान की बात करें तो राज्य में अधिकतम तापमान 39°C से 42°C के बीच रहने का अनुमान है। बांदा 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला रहा, जबकि झांसी, प्रयागराज और वाराणसी में भी तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ का तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री ज्यादा है।

विवरण जानकारी
लू से प्रभावित मुख्य जिले प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, अयोध्या, सुल्तानपुर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत और आसपास के क्षेत्र
सबसे गर्म जिला बांदा (43.2°C)
तापमान अनुमान 39°C से 42°C के बीच
लखनऊ का अनुमान 20 से 22 जून के बीच लू चलने की आशंका
पश्चिमी यूपी स्थिति 19 से 24 जून तक हीटवेव का असर
बारिश की संभावना पूर्वी यूपी और कुछ अन्य जिलों में हल्की बूंदाबांदी संभव

मौसम विभाग के अनुसार, शुष्क मौसम और तेज धूप की वजह से आने वाले तीन दिनों में तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। हालांकि, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, झांसी, बांदा और प्रयागराज समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की उम्मीद जताई गई है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।