UP के हापुड़ में पानी की बोतल में निकला तेजाब, पीने से युवती की हालत गंभीर

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक बेहद डराने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवती ने पानी समझकर बोतल से तेजाब पी लिया। यह घटना अर्जुन नगर इलाके की है जहां एक सर्राफा दुकान पर खरीदारी करने गई 22 वर्षीय रिया की तबीयत

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक बेहद डराने वाला मामला सामने आया है जहां एक युवती ने पानी समझकर बोतल से तेजाब पी लिया। यह घटना अर्जुन नगर इलाके की है जहां एक सर्राफा दुकान पर खरीदारी करने गई 22 वर्षीय रिया की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बोतल से दो घूंट पीते ही युवती को खून की उल्टियां होने लगीं जिसके बाद उसे तुरंत मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि युवती बोतल खोलकर पानी पीती है और कुछ ही सेकंड में बेचैन होकर वहां से भागने लगती है। मौके पर मौजूद लोगों ने जब उस तरल पदार्थ को फर्श पर डाला तो उसमें से तेजाब जैसी तेज गंध आई और झाग बनने लगा। हापुड़ पुलिस के मुताबिक ज्वैलर्स के पास खड़े एक लड़के ने गलती से पानी की जगह सफेद रंग के तेजाब की बोतल युवती को पकड़ा दी थी।

इस मामले में जनरल स्टोर की संचालिका रेनू अग्रवाल ने अपना बचाव करते हुए कहा कि उनकी दुकान पर तेजाब नहीं बिकता और उन्होंने डीप फ्रीजर से सीलबंद बोतल ही दी थी। अब इस घटना ने खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं क्योंकि तेजाब पानी की बोतल में भरकर फ्रिज में रखा हुआ था। पुलिस ने संदिग्ध तरल पदार्थ को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और वह सर्राफा दुकानदार, स्टोर संचालिका और उस लड़के से पूछताछ कर रही है। फिलहाल युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।