UP में सड़क हादसे में 2 की मौत, कार ने बाइक सवार दंपत्ति को 100 मीटर तक घसीटा
UP/Hapur : दिल्ली-लखनऊ हाईवे (NH-9) पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार एक पुरुष और महिला को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के निजामप
UP/Hapur : दिल्ली-लखनऊ हाईवे (NH-9) पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार एक पुरुष और महिला को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर के पास हुई।
जानकारी के मुताबिक, हादसा सोमवार सुबह करीब 6 बजे निजामपुर अंडरपास के ऊपर हुआ। बाइक पर सवार देवचरण उर्फ पिंटू और ममता गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार ने बाइक और दोनों शवों को करीब 100 मीटर तक घसीटा। मौके पर मौजूद लोगों ने इस मंजर को बेहद खौफनाक बताया।
मृतक देवचरण और ममता गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव के रहने वाले थे। हादसे के बाद हाईवे पर काफी शोर-शराबा हुआ और कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी जाम हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।