UP: राजधानी एक्सप्रेस 3 घंटे देरी से पहुंची लखनऊ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का बरेली दौरा रद्द
UP/Lucknow: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का 4 अगस्त को बरेली का दौरा रद्द करना पड़ा। दरअसल, जिस राजधानी एक्सप्रेस से उन्हें लखनऊ से बरेली जाना था, वह ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 3 घंटे की देरी से लखनऊ पहुं
UP/Lucknow: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का 4 अगस्त को बरेली का दौरा रद्द करना पड़ा। दरअसल, जिस राजधानी एक्सप्रेस से उन्हें लखनऊ से बरेली जाना था, वह ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 3 घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। ट्रेन के इतना लेट होने की वजह से राज्यपाल के पूरे कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा और उनकी यात्रा निरस्त कर दी गई।
यह देरी असम में आई भीषण बाढ़ के कारण हुई थी। बाढ़ की वजह से ट्रेन संख्या 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का रास्ता डिब्रूगढ़ से रंगिया तक बदलना पड़ा, जिससे समय काफी ज्यादा लग गया।
- ट्रेन संख्या: 20503 (डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस)
- निर्धारित समय: सुबह 5:45 बजे लखनऊ पहुंचना था
- वास्तविक समय: सुबह 8:42 बजे लखनऊ पहुंची (2 घंटे 57 मिनट की देरी)
- कारण: असम में बाढ़ के कारण रूट बदलना
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचाने के आह्वान का समर्थन करती हैं और इसी वजह से वे दौरों के लिए सार्वजनिक परिवहन और ट्रेनों का इस्तेमाल करती रही हैं। उन्हें इसी ट्रेन से शाम को बरेली से वापस लखनऊ भी आना था, लेकिन ट्रेन की देरी ने पूरा शेड्यूल बिगाड़ दिया।