UP में योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 182 PCS अधिकारियों के तबादले; ध्रुव शुक्ला बने गाजीपुर के SDM

UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुधारने के लिए एक बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 12 और 13 जुलाई की दरमियानी रात को 182 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस लिस्ट में कई जिलों

UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुधारने के लिए एक बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने 12 और 13 जुलाई की दरमियानी रात को 182 प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस लिस्ट में कई जिलों के उपजिलाधिकारी (SDM) और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें तुरंत नई जगह कार्यभार संभालने को कहा गया है।

कार्मिक एवं नियुक्ति विभाग ने इस स्थानांतरण सूची को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। प्रमुख सचिव एम. देवराज और विशेष सचिव अवनीश सक्सेना ने इस आदेश की जानकारी दी। सरकार का कहना है कि जिलों में शासन को मजबूत करने और कामकाज को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस फेरबदल में 100 से ज्यादा एसडीएम के साथ नगर निगम, विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद के अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।

अधिकारी का नाम नई तैनाती/पद
ध्रुव शुक्ला SDM गाजीपुर
पुष्पेंद्र पटेल SDM अंबेडकरनगर
कुमार संजय SDM जालौन
अभय कुमार सिंह विशेष कार्याधिकारी, राजस्व परिषद, लखनऊ
पुष्परनाथ चौधरी SDM उन्नाव
लवलीत कौर OSD ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
मिथिलेश कुमार तिवारी SDM मैनपुरी
गोपाल शर्मा SDM बरेली
प्रतिभा मिश्रा SDM कानपुर देहात
शुभम यादव SDM बुलंदशहर

प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी बिना किसी देरी के अपनी नई जिम्मेदारियां संभालें ताकि आम जनता के कामों में कोई रुकावट न आए।