UP में जब्त वाहनों के लिए बनेंगे डंपिंग यार्ड, लखनऊ समेत कई जिलों को मिली करोड़ों की मंजूरी

UP : उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेशभर में जब्त किए गए वाहनों को रखने के लिए डंपिंग यार्ड बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में परिवहन विभाग की प्रवर्तन प्रणाली को मजबूत किया जा रहा है। इस कदम से अब पुलिस

UP : उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेशभर में जब्त किए गए वाहनों को रखने के लिए डंपिंग यार्ड बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में परिवहन विभाग की प्रवर्तन प्रणाली को मजबूत किया जा रहा है। इस कदम से अब पुलिस थानों में खड़े सीज वाहनों का दबाव कम होगा और जांच के दौरान पकड़े गए वाहन सुरक्षित रहेंगे।

अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) केडी सिंह गौर ने बताया कि थानों में जगह की कमी की वजह से वाहनों के रखरखाव में समस्या आती थी, जिसे इन नए यार्डों के जरिए हल किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने पांच जिलों में डंपिंग यार्ड बनाने के लिए 6.03 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दे दी है।

राजधानी लखनऊ के अहिमामऊ में प्रदेश का पहला आधुनिक व्हीकल डंपिंग ग्राउंड तैयार किया जा रहा है। यहाँ एक साथ करीब 500 छोटे और बड़े वाहन रखे जा सकेंगे। इस परिसर में ऑफिस, पुलिस पोस्ट और कंप्यूटरीकृत रिकॉर्ड सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसका संचालन आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम मिलकर करेगी।

जिला/शहर स्वीकृत राशि (करोड़ में) खास जानकारी
लखनऊ 2.55 अहिमामऊ में आधुनिक ग्राउंड
औरैया 4.07 निःशुल्क भूमि उपलब्ध
बाराबंकी 1.62 निर्माण प्रक्रिया जारी
पीलीभीत 1.44 निर्माण प्रक्रिया जारी
शाहजहांपुर 1.34 दूसरी और अंतिम किस्त जारी

इन यार्डों का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता लाना है। बुलंदशहर और शामली जैसे जिलों में भी निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। स्वीकृत धनराशि को निर्माण एजेंसी CNDS के खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।