UP के गंगा और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली में गड़बड़ी, 90 की जगह वसूले जा रहे 120 रुपये
UP: गंगा एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों की जेब ढीली हो रही है। टोल प्लाजा पर ऑनलाइन सिस्टम कनेक्ट न होने की वजह से यात्रियों से निर्धारित राशि से ज्यादा पैसे लिए जा रहे हैं। इस वजह से ट
UP: गंगा एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों की जेब ढीली हो रही है। टोल प्लाजा पर ऑनलाइन सिस्टम कनेक्ट न होने की वजह से यात्रियों से निर्धारित राशि से ज्यादा पैसे लिए जा रहे हैं। इस वजह से टोल बूथों पर रोजाना यात्रियों और कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है।
ताजा जानकारी के मुताबिक, जिन यात्रियों से 90 रुपये का टोल लिया जाना चाहिए, उनसे 120 रुपये वसूले जा रहे हैं। यह समस्या मुख्य रूप से टोल प्लाजा के ऑनलाइन कनेक्ट न होने के कारण सामने आई है। यात्रियों ने इस अतिरिक्त वसूली को लेकर नाराजगी जाहिर की है।
मामला सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस गड़बड़ी की जांच की जाएगी ताकि यात्रियों को हो रही परेशानी खत्म हो सके और अतिरिक्त टोल वसूली को रोका जा सके।
बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे पर क्लोज्ड टोल सिस्टम लागू है और भुगतान के लिए Fastag का इस्तेमाल होता है। वहीं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भी Fastag के साथ नकद भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। इन दोनों एक्सप्रेसवे का रखरखाव उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) द्वारा किया जाता है।