UP में ट्रेन से कूदा युवक गंभीर रूप से घायल, Farrukhabad में हुआ हादसा

Farrukhabad : लखनऊ जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन से एक युवक के कूदने की खबर सामने आई है। यह हादसा फर्रुखाबाद इलाके में हुआ, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक फिरोजाबाद में काम करता है और वह फर्रुखाबाद से लखनऊ

Farrukhabad : लखनऊ जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन से एक युवक के कूदने की खबर सामने आई है। यह हादसा फर्रुखाबाद इलाके में हुआ, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक फिरोजाबाद में काम करता है और वह फर्रुखाबाद से लखनऊ की यात्रा कर रहा था।

घटना के बाद राहगीरों ने युवक को रेलवे पटरी के किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी 108 एंबुलेंस सेवा को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल युवक को सबसे पहले पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। युवक की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया है।