UP के शिक्षा विभाग में 7 करोड़ का घोटाला, हाईकोर्ट के आदेश पर लखनऊ समेत कई जिलों में CBI की छापेमारी
UP: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में हुए 7 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को सीबीआई की टीमों ने लखनऊ समेत प्
UP: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में हुए 7 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को सीबीआई की टीमों ने लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में एक साथ छापेमारी की है।
सीबीआई ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और अब पूरी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। छापेमारी के दौरान लखनऊ के अलावा अमेठी और कुशीनगर जैसे जिलों में भी दबिश दी गई। यह पूरी कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई है, जिसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने मामले को अपने हाथ में लिया। विभाग में हुए इस बड़े वित्तीय घोटाले के सबूत जुटाने के लिए कई ठिकानों की तलाशी ली गई है।