UP में चलती कार पर गिरा पेड़, महिला घायल, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा
UP/Hapur: दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे 9 पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गढ़मुक्तेश्वर के पास एक चलती कार पर अचानक पेड़ गिर गया, जिससे कार में सवार एक महिला घायल हो गईं। यह घटना तेज हवाओं और लगातार हो रही बरसात की वजह स
UP/Hapur: दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे 9 पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गढ़मुक्तेश्वर के पास एक चलती कार पर अचानक पेड़ गिर गया, जिससे कार में सवार एक महिला घायल हो गईं। यह घटना तेज हवाओं और लगातार हो रही बरसात की वजह से हुई।
जानकारी के मुताबिक, श्याम कुमार अपने परिवार के साथ लखीमपुर खीरी के पलिया कला जा रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे खड़ा एक पुराना और जर्जर पेड़ टूटकर उनकी कार पर गिर गया। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और गरिमा नाम की महिला घायल हो गईं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड स्टेशन इंचार्ज रोहतास तोमर की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल महिला को कार से बाहर निकाला और रेस्क्यू किया। इसके बाद घायल महिला को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से पेड़ हटाकर हाईवे पर यातायात को फिर से सुचारु कराया।