UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए एक नई योजना शुरू की है। अब ‘वन ट्रिलियन डॉलर मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम’ (OTD CM फेलो) के तहत चुने गए युवाओं को सरकारी नौकरियों में उम्र की सीमा में छूट मिलेगी। इस
UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं के लिए एक नई योजना शुरू की है। अब ‘वन ट्रिलियन डॉलर मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम’ (OTD CM फेलो) के तहत चुने गए युवाओं को सरकारी नौकरियों में उम्र की सीमा में छूट मिलेगी। इस योजना का मुख्य मकसद प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाना और जिला स्तर पर विकास योजनाओं को बेहतर बनाना है।
चयन प्रक्रिया और मेरिट के नियम क्या हैं?
सीएम फेलो का चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर होगा। इसके लिए कुल 100 अंकों की प्रणाली तय की गई है। इसमें 50 अंक लिखित परीक्षा के होंगे, जिसमें प्रशासनिक समझ और डेटा विश्लेषण जैसे सवाल पूछे जाएंगे। 30 अंक उन उम्मीदवारों को मिलेंगे जिनके पास अनुभव या प्रतिष्ठित संस्थानों से डिग्री होगी। बाकी के 20 अंक इंटरव्यू के आधार पर दिए जाएंगे, जिसमें नेतृत्व क्षमता को परखा जाएगा।
उम्र में कितनी छूट और क्या मिलेगी सुविधाएं?
जो युवा सीएम फेलो के रूप में काम करेंगे, उन्हें UPPSC और UPSSSC की भर्तियों में उम्र में छूट मिलेगी। 1 साल की सेवा पर 1 साल, 2 साल पर 2 साल और 3 साल की सेवा पूरी करने वालों को 3 साल की छूट दी जाएगी। चयनित फेलो को हर महीने 50,000 रुपये मानदेय मिलेगा। इसके अलावा उन्हें लैपटॉप, यात्रा भत्ता और रहने की सुविधा भी सरकार की तरफ से दी जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन और क्या है योग्यता?
इस कार्यक्रम के लिए आवेदक का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। स्नातक या उच्च शिक्षा में कम से कम 60% अंक होने चाहिए और हिंदी भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है। अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है। OTD CM फेलो के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी है। हर जिले में दो विशेषज्ञ तैनात किए जाएंगे, जिनमें एक आर्थिक विकास फेलो और दूसरा डेटा विश्लेषक फेलो होगा।
Frequently Asked Questions (FAQs)
सीएम फेलो बनने के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए?
इस योजना के लिए आवेदन करने वाले युवाओं की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयनित फेलो को कितनी सैलरी और अन्य सुविधाएं मिलेंगी?
चयनित फेलो को 50,000 रुपये प्रति माह का पारिश्रमिक, लैपटॉप, यात्रा भत्ता और आवासीय सुविधा या भत्ता दिया जाएगा।