UP और Bihar की दर्जनों ट्रेनों के रूट बदले, कुछ रद्द और शॉर्ट टर्मिनेट; देखिए पूरी लिस्ट

UP/Bihar: गोरखपुर के पास रेल पटरियों के दोहरीकरण के काम की वजह से 16 से 21 जुलाई 2026 तक ट्रेनों की आवाजाही पर बड़ा असर पड़ेगा। इस दौरान कई ट्रेनों के रास्ते बदले गए हैं, कुछ को रद्द किया गया है और कुछ ट्रेनें अपने तय स्

UP/Bihar: गोरखपुर के पास रेल पटरियों के दोहरीकरण के काम की वजह से 16 से 21 जुलाई 2026 तक ट्रेनों की आवाजाही पर बड़ा असर पड़ेगा। इस दौरान कई ट्रेनों के रास्ते बदले गए हैं, कुछ को रद्द किया गया है और कुछ ट्रेनें अपने तय स्टेशन तक नहीं जाएंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने इन बदलावों की जानकारी दी है।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर पैच दोहरीकरण का काम चल रहा है, जिसके लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। 21 जुलाई को रेल संरक्षा आयुक्त (CRS) इस डबल लाइन का निरीक्षण करेंगे। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले रेलवे हेल्पलाइन या आधिकारिक माध्यमों से अपनी ट्रेन की सही स्थिति जरूर जांच लें।

रद्द और प्रभावित ट्रेनों की पूरी जानकारी

ट्रेन का नाम स्थिति/बदलाव तारीख
गोरखपुर-नरकटियागंज और नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेंजर रद्द रहेगी 19-22 जुलाई
छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी 21 जुलाई
प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी 20 जुलाई
बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी 21 और 22 जुलाई
गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस आनंद नगर से चलेगी 20 और 21 जुलाई
ललितग्राम-नई दिल्ली एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी-अयोध्या-बाराबंकी रूट से चलेगी 21 जुलाई
कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस छपरा-जौनपुर-अयोध्या-बाराबंकी रूट से चलेगी 19 और 21 जुलाई
गुवाहाटी-जम्मू तवी एक्सप्रेस छपरा-जौनपुर-अयोध्या-बाराबंकी रूट से चलेगी 20 जुलाई
मथुरा-छपरा एक्सप्रेस कानपुर-प्रयागराज-बनारस-भटनी रूट से चलेगी (लखनऊ नहीं जाएगी) 21 जुलाई
पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस छपरा-वाराणसी-अयोध्या-बाराबंकी-लखनऊ-रोजा रूट से चलेगी 21 जुलाई
खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या-शाहगंज-मऊ-भटनी-सीवान-थावे रूट से चलेगी 21 जुलाई
बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस देवरिया सदर स्टेशन पर समाप्त होगी 20-21 जुलाई
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस भटनी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी 20 जुलाई
दादर-गोरखपुर स्पेशल मऊ स्टेशन पर समाप्त होगी 18 जुलाई

इन ट्रेनों के समय में बदलाव

  • बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस: 21 जुलाई को करीब 5 घंटे की देरी से चलेगी।
  • मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस: 21 जुलाई को करीब 4 घंटे की देरी से चलेगी।
  • गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस: 21 जुलाई को करीब 1 घंटे की देरी से चलेगी।
  • गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस: 20 जुलाई को 105 मिनट की देरी से चलेगी।