UP, Bihar समेत 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की मौसम की ताजा जानकारी

UP/Bihar: मौसम विभाग ने 14 जुलाई के लिए देश के 21 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। IMD की इस चेतावनी के बाद लोगों को सावध

UP/Bihar: मौसम विभाग ने 14 जुलाई के लिए देश के 21 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। IMD की इस चेतावनी के बाद लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की स्थिति ज्यादा गंभीर है, जहां रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा है, जबकि हिमाचल के छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बिहार और ओडिशा में भी कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अनुमान है, जबकि पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों में दोनों ही क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में भी भारी बारिश का अलर्ट है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी छिटपुट भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली-NCR के लोगों के लिए मौसम मिला-जुला रहेगा। यहां उमस भरी गर्मी के साथ हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। दिल्ली में भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है और न ही स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।

समुद्र तटीय इलाकों और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलेंगी। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अंडमान निकोबार में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, असम और मेघालय जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश के कारण फ्लैश फ्लड यानी अचानक बाढ़ आने का खतरा बना हुआ है। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 13 से 15 जुलाई तक हीटवेव यानी लू का असर रह सकता है।