UP, Bihar समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पुरी जगन्नाथ रथयात्रा पर भी छाए रहेंगे बादल

UP/Bihar: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 22 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा जैसे राज्य शामिल हैं। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से अगले कुछ दिनों तक

UP/Bihar: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 22 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसमें उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा जैसे राज्य शामिल हैं। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से अगले कुछ दिनों तक कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

IMD के मुताबिक 16 और 17 जुलाई को ओडिशा में बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, असम और अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान है। पिछले 24 घंटों में इन राज्यों के कई हिस्सों में 7 से 11 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

इस मौसम का असर 16 जुलाई को होने वाली पुरी जगन्नाथ रथयात्रा पर भी पड़ेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि पुरी में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश हो सकती है। हालांकि पूरी तरह से बारिश होने की संभावना कम है, लेकिन श्रद्धालुओं को बिजली कड़कने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं का सामना करना पड़ सकता है।

अगले सात दिनों तक पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत के साथ-साथ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ी रहेंगी। कम दबाव का यह क्षेत्र धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा, जिससे उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में मौसम और खराब हो सकता है।