UP के बंथरा में मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता अभियान, महिलाओं और बच्चियों को दी गई सुरक्षा की जानकारी

UP/Banthra: बंथरा पुलिस ने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया। डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर यह अभियान शुक्रवार को सिकंदरपुर क्षेत्र में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम

UP/Banthra: बंथरा पुलिस ने महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया। डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर यह अभियान शुक्रवार को सिकंदरपुर क्षेत्र में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना था।

यह पूरा कार्यक्रम मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत किया गया। पुलिस टीम ने स्थानीय महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षा के तरीकों के बारे में बताया और उन्हें यह समझाया कि किसी भी मुसीबत के समय वे कैसे मदद ले सकती हैं। उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं और बच्चों के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए अक्टूबर 2020 में मिशन शक्ति की शुरुआत की थी। इसका नया फेज 5.0 सितंबर 2025 में शुरू हुआ, जिसमें सुरक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन पर ज्यादा जोर दिया गया है। इस अभियान में गृह विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग समेत कई सरकारी विभाग मिलकर काम कर रहे हैं।

बंथरा पुलिस इस दिशा में लगातार काम कर रही है। इससे पहले जून और अप्रैल 2026 में भी क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में साइबर अपराध, गुड टच-बैड टच और कानूनी अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए थे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने महिलाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया, जिनमें 112 (पुलिस सहायता), 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्डलाइन), 181 (वीमेन हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) शामिल हैं। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।