UP में सड़क हादसे में 3 की मौत, 4 घायल, ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो

UP/Ayodhya: अयोध्या-लखनऊ नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह एक बहुत ही दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मुबारकगंज के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक से जा टकराई, जिसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस टक्कर में चार अन्य लोग

UP/Ayodhya: अयोध्या-लखनऊ नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह एक बहुत ही दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मुबारकगंज के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रक से जा टकराई, जिसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस टक्कर में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

यह हादसा रौनाही थाना क्षेत्र के मुबारकगंज के पास सुबह करीब 4 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो लखनऊ की तरफ से अयोध्या जा रही थी और तभी वह सामने से आ रहे एक ट्रक से भीषण तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो के पहिए टूटकर अलग हो गए और गाड़ी की छत पूरी तरह गायब हो गई। हादसे के बाद सड़क पर कांच के टुकड़े और खून बिखर गया था, जिसे देखकर लोग सहम गए।

मृतकों की पहचान सिद्धार्थनगर जिले के चेतिया निवासी एक ही परिवार के सदस्यों के रूप में हुई है। मरने वालों में 50 साल के दुर्गेश गुप्ता, 34 साल की पिंकी और 14 साल की परी शामिल हैं। यह परिवार दिल्ली से अपने घर लौट रहा था और रास्ते में अयोध्या दर्शन के लिए आया था।

घायलों में विजयलक्ष्मी, अभिषेक गुप्ता, राधेश्याम और 12 साल का गोलू शामिल हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया कि सभी घायलों की हालत गंभीर थी, इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें परिजनों की इच्छा पर अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया गया।

रौनाही थाना प्रभारी रतन शर्मा ने जानकारी दी कि पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की वजह से हाईवे पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम हो गया था, जिसे क्रेन की मदद से गाड़ियां हटाकर बाद में ठीक किया गया। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है।