UP में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती कार पर फेंके पत्थर, दो किशोर गिरफ्तार

UP/Saurikh: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम बदमाशों ने एक चलती कार को निशाना बनाया। दिल्ली से लखनऊ जा रही एक Mercedes कार पर पत्थर फेंके गए, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए

UP/Saurikh: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम बदमाशों ने एक चलती कार को निशाना बनाया। दिल्ली से लखनऊ जा रही एक Mercedes कार पर पत्थर फेंके गए, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दो किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना सौरिख थाना क्षेत्र की है। पत्थरबाजी की वजह से कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस घटना के पीछे क्या वजह थी।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें कुछ युवक सकराहनी गांव के पास एक्सप्रेसवे पर गुजरने वाले वाहनों पर पत्थर फेंकते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पिछले मंगलवार का है। इस वीडियो ने यात्रियों के बीच डर पैदा कर दिया है।

सौरिख थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि उन्हें शुरुआत में इस वीडियो की जानकारी नहीं थी, लेकिन अब वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने UPEIDA के टोल-फ्री नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। अब ग्रामीण और यात्री एक्सप्रेसवे पर पुलिस की गश्त बढ़ाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।