UP में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर इनोवा डिवाइडर से टकराई, लखनऊ से गाजियाबाद जा रहे चालक को आई चोटें
UP/Fatehabad: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार इनोवा क्रिस्टा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में कार चलाने वाले ड्राइवर को हल्की चोटें आई हैं। यह पूरी घटना
UP/Fatehabad: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार इनोवा क्रिस्टा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में कार चलाने वाले ड्राइवर को हल्की चोटें आई हैं।
यह पूरी घटना टोल प्लाजा-21 के पास किलोमीटर संख्या 37.500 पर हुई। जानकारी के मुताबिक, इनोवा कार लखनऊ से गाजियाबाद की तरफ जा रही थी। अचानक कार चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।