UP में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो बस दुर्घटनाएं, 47 घायल, 25 को लखनऊ रेफर किया गया

UP/उन्नाव : रविवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग स्लीपर बस हादसे हुए। इन दुर्घटनाओं में कुल 47 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 25 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पह

UP/उन्नाव : रविवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग स्लीपर बस हादसे हुए। इन दुर्घटनाओं में कुल 47 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 25 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

पहली घटना सुबह करीब 4:40 बजे किलोमीटर 231 पर हुई, जहां दिल्ली से गोंडा जा रही बस एक अज्ञात ट्रक से टकरा गई। इसके ठीक 10 मिनट बाद सुबह 4:50 बजे किलोमीटर 246 पर दूसरी बस दुर्घटना हुई, जो दिल्ली से गोरखपुर की ओर जा रही थी। पुलिस का मानना है कि दोनों हादसों की मुख्य वजह ड्राइवरों का नींद में सो जाना था। हादसे के समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे, जिससे उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही CO हर्ष मोदी, SDM बृजमोहन शुक्ला और इंस्पेक्टर कोतवाली अखिलेश चंद्र पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत CHC बंगरमऊ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर मरीजों को लखनऊ भेजा गया। UPEIDA की टीम ने एक्सप्रेसवे से क्षतिग्रस्त बसों को हटाकर यातायात फिर से सामान्य कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।