Unnao में रेलवे ट्रैक पर घायल मिले युवक की मौत, इलाज के दौरान Lucknow में तोड़ा दम
Unnao: उन्नाव के सदर कोतवाली इलाके में रेलवे ट्रैक पर गंभीर रूप से घायल मिले एक युवक की जान चली गई है। यह युवक बुधवार को कारोवन मोड़ के पास लहूलुहान हालत में मिला था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत ज्यादा
Unnao: उन्नाव के सदर कोतवाली इलाके में रेलवे ट्रैक पर गंभीर रूप से घायल मिले एक युवक की जान चली गई है। यह युवक बुधवार को कारोवन मोड़ के पास लहूलुहान हालत में मिला था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे लखनऊ रेफर करना पड़ा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, यह युवक गुजरात जा रहा था। बुधवार को जब वह कारोवन मोड़ के पास रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में पाया गया, तो उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के अस्पताल भेजने की सलाह दी थी। लखनऊ में डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी चोटों के कारण दम तोड़ गया।