UP के उन्नाव में मोबाइल चोरी के शक में युवक को दी तालिबानी सजा, चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया

उन्नाव/आसीवन: उन्नाव के पाठकपुर गांव में मोबाइल चोरी के शक में एक युवक के साथ बहुत ही अमानवीय व्यवहार किया गया। आरोप है कि एक पिता और उनके बेटे ने मिलकर युवक को लखनऊ से पकड़कर गांव लाया और उसके साथ मारपीट की। इस पूरी घटन

उन्नाव/आसीवन: उन्नाव के पाठकपुर गांव में मोबाइल चोरी के शक में एक युवक के साथ बहुत ही अमानवीय व्यवहार किया गया। आरोप है कि एक पिता और उनके बेटे ने मिलकर युवक को लखनऊ से पकड़कर गांव लाया और उसके साथ मारपीट की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, 30 जुलाई 2026 की रात को राजू सिंह गमेल और उनके बेटे राज सिंह का मोबाइल फोन चोरी हो गया था। बाद में एक मोबाइल फोन एक बंद गुमटी के पास मिला। इसके बाद उन्होंने सोनू राजपूत नाम के युवक पर चोरी का शक जताया। बताया गया है कि सोनू पहले भी दो बार चोरी के आरोप में जेल जा चुका है और नशे का आदी है।

आरोप है कि 9 और 10 अगस्त के बीच आरोपी पिता-पुत्र ने सोनू को लखनऊ से पकड़कर पाठकपुर गांव लाया। वहां उन्होंने सोनू के हाथ रस्सी से बांध दिए, गले में चप्पलों की माला पहनाई और उसका सिर मुंडवा दिया। साथ ही उसकी आधी मूंछें भी काट दी गईं और उसे पूरे गांव में घुमाया गया।

वीडियो वायरल होने के बाद आसीवन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने आरोपी राजू सिंह और राज सिंह के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और अपमानित करने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि किसी को भी चोरी के शक में कानून हाथ में लेने या किसी व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का अधिकार नहीं है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और अन्य सबूतों की जांच कर रही है।