UP में सड़क हादसे में गौवंश की मौत, लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा बाईपास के पास हुआ हादसा

Unnao: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा बाईपास के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गौवंश की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पुल खत्म होने के बाद गौवंश अचानक हाईवे के बीच आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि गौवंश ने मौके पर ही दम तो

Unnao: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा बाईपास के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गौवंश की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पुल खत्म होने के बाद गौवंश अचानक हाईवे के बीच आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि गौवंश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इस हादसे के बाद गौवंश का शव करीब एक घंटे तक हाईवे पर ही पड़ा रहा। हाईवे पर तेज रफ्तार से वाहन चल रहे थे, जिससे अन्य गाड़ियों के लिए खतरा पैदा हो गया था। कई वाहन चालक बाल-बाल बचे और बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।