UP के उन्नाव में सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से महिला और चालक गंभीर रूप से घायल
Unnao: उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर एक बाइक ने सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला और बाइक चलाने वाला व्यक्ति, दोनों ही गंभीर रूप से घा
Unnao: उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर एक बाइक ने सड़क पार कर रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला और बाइक चलाने वाला व्यक्ति, दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब महिला सड़क पार कर रही थी और तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया। बाइक चालक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।