Lucknow में निर्माणाधीन मकान से गिरने से उन्नाव के मजदूर की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Lucknow/Unnao: लखनऊ में एक निर्माणाधीन मकान में काम करने वाले मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा सीढ़ियों से गिरने की वजह से हुआ, जिसमें मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार शाम उसकी जान

Lucknow/Unnao: लखनऊ में एक निर्माणाधीन मकान में काम करने वाले मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा सीढ़ियों से गिरने की वजह से हुआ, जिसमें मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार शाम उसकी जान चली गई।

मृतक मजदूर की पहचान 52 वर्षीय ज्ञान प्रकाश के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उन्नाव जिले के आसीवन थाना क्षेत्र के चौधरीखेड़ा गांव का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक यह हादसा शुक्रवार को हुआ था, जिसके तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार शाम तक उनकी हालत नाजुक बनी रही और अंततः उन्होंने दम तोड़ दिया।