UP में टायर फटने से कार पलटी, गोद भराई समारोह में जा रहे 7 लोग घायल
Unnao: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में एक Innova कार का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार सात लोग घायल हुए हैं, जो
Unnao: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में एक Innova कार का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार सात लोग घायल हुए हैं, जो एक गोद भराई समारोह में शामिल होने जा रहे थे।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल लोगों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार और टायर फटने की वजह से गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रहा और वह सड़क पर ही पलट गई।