Udupi में मुंबई पुलिस बनकर महिला से 65 लाख की ठगी, WhatsApp कॉल के जरिए फंसाया
Karnataka/Udupi : उडुपी की रहने वाली एक 66 साल की बुजुर्ग महिला साइबर ठगों का शिकार हो गई हैं। ठगों ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर महिला को डराया और उनसे कुल 65 लाख रुपये ठग लिए। यह पूरा मामला मनी लॉन्ड्रिंग के फ
Karnataka/Udupi : उडुपी की रहने वाली एक 66 साल की बुजुर्ग महिला साइबर ठगों का शिकार हो गई हैं। ठगों ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर महिला को डराया और उनसे कुल 65 लाख रुपये ठग लिए। यह पूरा मामला मनी लॉन्ड्रिंग के फर्जी केस में नाम आने के डर से जुड़ा है।
घटना की शुरुआत 13 जुलाई को सुबह 10 बजे हुई जब महिला को WhatsApp पर एक मैसेज मिला। इसके बाद ठगों ने उन्हें WhatsApp कॉल किए और दबाव बनाया कि उनका नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस में आया है। ठगों में से एक ने खुद को मुंबई के Colaba पुलिस स्टेशन का इंस्पेक्टर बताया। डर के मारे महिला ने 13 जुलाई से 17 जुलाई के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 65 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
जब ठगी का एहसास हुआ तो महिला ने 19 जुलाई 2026 को उडुपी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उडुपी के CEN Crime पुलिस स्टेशन ने इस मामले में IT एक्ट की धारा 66(D) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111(4), 319(2), 308(2) और 318(4) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
उडुपी इलाके में इस तरह के ‘डिजिटल अरेस्ट’ स्कैम तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे ठीक एक दिन पहले 18 जुलाई को भी एक 76 साल के रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से इसी तरह की साजिश रचकर 22 लाख रुपये ठगे गए थे। उस मामले में ठगों ने खुद को CBI, ED और साइबर क्राइम विभाग का अधिकारी बताया था।