चीन के शंघाई में Wheelchair Basketball चैंपियनशिप, UAE की टीम पहुंची क्वार्टर फाइनल में

World : शंघाई में चल रही Asian & Oceania Wheelchair Basketball Championship में UAE की नेशनल 3×3 टीम ने शानदार खेल दिखाया है। ग्रुप स्टेज के 4 मैचों में से 3 मैच जीतकर UAE की टीम अब क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई

World : शंघाई में चल रही Asian & Oceania Wheelchair Basketball Championship में UAE की नेशनल 3×3 टीम ने शानदार खेल दिखाया है। ग्रुप स्टेज के 4 मैचों में से 3 मैच जीतकर UAE की टीम अब क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। अब अगले मुकाबले में उनका सामना सऊदी अरब की टीम से होगा।

यह प्रतियोगिता 15 और 16 अगस्त 2026 को शंघाई के Disabled Persons’ Sports Training Base में आयोजित की जा रही है। इस पूरे इवेंट का आयोजन International Wheelchair Basketball Federation (IWBF) और IWBF Asia Oceania Zone द्वारा किया गया है। प्रतियोगिता में पुरुषों की कैटेगरी में चीन, कुवैत, सऊदी अरब, हांगकांग, थाईलैंड, फिलीपींस, UAE और मलेशिया जैसी टीमें हिस्सा ले रही हैं। महिलाओं की प्रतियोगिता में चीन और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं।

भारतीय खेल प्रेमियों के लिए एक निराशाजनक खबर यह रही कि भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने वीजा समस्याओं के कारण आखिरी समय पर प्रतियोगिता से नाम वापस ले लिया। इस वजह से टूर्नामेंट के शेड्यूल और टीमों की लिस्ट में बदलाव करना पड़ा।

यह चैंपियनशिप IWBF के आधिकारिक नियमों के तहत खेली जा रही है, जिनमें 24 सेकंड का शॉट क्लॉक और व्हीलचेयर चलाने के खास नियम शामिल हैं। इवेंट की शुरुआत 14 अगस्त को एक ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुई थी। UAE की टीम ने अपने शुरुआती मैचों में फिलीपींस, हांगकांग, चीन और मलेशिया की टीमों के खिलाफ मुकाबला किया और अपनी जगह क्वार्टर फाइनल में पक्की की।