UAE में भीषण गर्मी का कहर, सितंबर तक नहीं मिलेगी राहत; तापमान 48 डिग्री तक जा सकता है

World : UAE में रहने वाले लोगों के लिए जुलाई की तपती गर्मी और उमस काफी मुश्किल बन गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस भीषण गर्मी से राहत मिलने में अभी काफी समय है और मौसम में बड़ा बदलाव गर्मियों के अंत तक ही देखने को मिलेगा

World : UAE में रहने वाले लोगों के लिए जुलाई की तपती गर्मी और उमस काफी मुश्किल बन गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस भीषण गर्मी से राहत मिलने में अभी काफी समय है और मौसम में बड़ा बदलाव गर्मियों के अंत तक ही देखने को मिलेगा।

Emirates Astronomical Society के चेयरमैन इब्राहिम अल जरवान ने बताया कि खगोलीय ग्रीष्मकाल (Astronomical Summer) 21 जून 2026 को शुरू हुआ था और यह 23 सितंबर 2026 तक चलेगा। इसका मतलब है कि सितंबर के अंत तक गर्मी का असर बना रहेगा। हालांकि, अगस्त के आखिरी हिस्से में ‘सुहैल’ तारे के दिखने के बाद धीरे-धीरे तापमान कम होने की उम्मीद रहती है, जिसे वहां ‘अल कयज़’ का समय कहा जाता है।

National Center of Meteorology (NCM) और AccuWeather के अनुसार, जुलाई के दौरान दिन में तेज गर्मी, रातें गर्म और हवा में नमी (humidity) बनी रहेगी। NCM के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अहमद हबीब ने कहा कि इस साल तापमान पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा रह सकता है। इसका मुख्य कारण ‘एल नीनो’ (El Niño) का प्रभाव है, जिसकी संभावना 98% जताई गई है। इस वजह से समुद्र से आने वाली ठंडी हवाएं कम चलेंगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाएगी।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 1 जुलाई 2026 को दुबई में तापमान 36°C रहा, लेकिन उमस की वजह से यह 45°C जैसा महसूस हुआ। वहीं अबू धाबी में तापमान 40°C और अल दफ्रा क्षेत्र में 43°C तक पहुंच गया। NCM ने चेतावनी दी है कि अंदरूनी इलाकों में अधिकतम तापमान 48°C तक जा सकता है और तटीय इलाकों में सुबह के समय कोहरा छा सकता है।

मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी कि जुलाई में औसतन तापमान 41°C के आसपास रहेगा और दिन में करीब 10 घंटे तेज धूप खिलेगी। इस दौरान बारिश की संभावना न के बराबर है, जिससे गर्मी और उमस का असर और ज्यादा बढ़ जाएगा।