UAE में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 48 डिग्री तक पहुंचेगा; बारिश और धूल भरी हवाओं का भी अलर्ट

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इन दिनों मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा हुआ है। नेशनल सेंटर ऑफ मेटियोरोलॉजी (NCM) ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में भीषण गर्मी और अस्थिर मौसम का सामना करना पड़ेगा। अंदरूनी इलाकों में ता

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इन दिनों मौसम का मिजाज काफी बिगड़ा हुआ है। नेशनल सेंटर ऑफ मेटियोरोलॉजी (NCM) ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में भीषण गर्मी और अस्थिर मौसम का सामना करना पड़ेगा। अंदरूनी इलाकों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ने की आशंका है।

NCM के मुताबिक, पूर्वी इलाकों और कुछ अंदरूनी हिस्सों में कनवेक्टिव क्लाउड्स बनने से बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे धूल उड़ेगी और सड़कों पर विजिबिलिटी यानी दृश्यता कम हो जाएगी। प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे शरीर में पानी की कमी न होने दें और गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।

बीते कुछ दिनों की बात करें तो 27 जुलाई को मसाफी जैसे पूर्वी इलाकों में बारिश और ओले भी गिरे थे। वहीं 25 जुलाई को हमीम (अल धफरा) में सबसे ज्यादा तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने बताया कि जुलाई से नवंबर 2026 तक एल नीनो (El Niño) की स्थिति बनने की 98% संभावना है, जिसकी वजह से तापमान बढ़ सकता है और बारिश के पैटर्न में बदलाव आ सकता है।

सुरक्षा के लिहाज से NCM ने कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक अपडेट्स पर भरोसा करें और अफवाहों से बचें। बारिश के दौरान जलजमाव वाले इलाकों से दूर रहने और बिजली कड़कने के समय ऊंचे स्थानों पर न जाने की सलाह दी गई है। जून से सितंबर के बीच जब तापमान 50 डिग्री के पार चला जाता है, तब धूप से बचने और ज्यादा पानी पीने की सख्त जरूरत होती है।