UAE में भीषण गर्मी का अलर्ट, Liwa में पारा 46 डिग्री तक पहुंचेगा, कोहरे की भी चेतावनी

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। नेशनल सेंटर ऑफ मेट्रोलॉजी (NCM) के मुताबिक, कई इलाकों में तापमान काफी बढ़ जाएगा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने लोगों को

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। नेशनल सेंटर ऑफ मेट्रोलॉजी (NCM) के मुताबिक, कई इलाकों में तापमान काफी बढ़ जाएगा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, Liwa में तापमान सबसे ज्यादा 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं Al Ain में 45 डिग्री और Dubai व Abu Dhabi जैसे शहरों में पारा 42 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। अंदरूनी इलाकों में तापमान 40 से 46 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि तटीय क्षेत्रों में यह 37 से 43 डिग्री और पहाड़ी इलाकों में 31 से 36 डिग्री तक रह सकता है।

गर्मी के साथ-साथ उमस भी बढ़ेगी। रात और सुबह के समय पश्चिमी तटीय और अंदरूनी इलाकों में नमी बढ़ने से कोहरा या धुंध छा सकती है। Dubai और Abu Dhabi जैसे तटीय इलाकों में नमी का स्तर 90 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। NCM ने ड्राइवरों को आगाह किया है कि सुबह के समय विजिबिलिटी कम हो सकती है, इसलिए गाड़ी चलाते समय बहुत सावधानी रखें।

हवाओं की बात करें तो दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिशा से हल्की से मध्यम हवाएं चलेंगी। समुद्र की स्थिति सामान्य रहेगी और अरब की खाड़ी व ओमान सागर में लहरें शांत रहेंगी। पूर्वी इलाकों में कुछ बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बाकी जगह मौसम साफ रहेगा।