UAE में भीषण गर्मी का अलर्ट, पारा 48 डिग्री तक पहुंचेगा; NCM ने लोगों को जारी की एडवाइजरी

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हफ्ते की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। नेशनल सेंटर ऑफ मेटियोरोलॉजी (NCM) ने चेतावनी दी है कि सोमवार, 20 जुलाई 2026 को तापमान में भारी बढ़ोतरी होगी। रेगिस्तानी इलाक

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हफ्ते की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। नेशनल सेंटर ऑफ मेटियोरोलॉजी (NCM) ने चेतावनी दी है कि सोमवार, 20 जुलाई 2026 को तापमान में भारी बढ़ोतरी होगी। रेगिस्तानी इलाकों में गर्मी का स्तर 48 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दुबई, शारजाह, फुजैराह और देल्मा जैसे तटीय शहरों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं अबू धाबी और अल ऐन में पारा 45 डिग्री तक पहुँच सकता है। अजमान और उम्म अल कुवैन में तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हवाएं 10 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जबकि कुछ जगहों पर इनकी गति 35 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।

इमिरेट्स एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के चेयरमैन इब्राहिम अल जरवान ने बताया कि UAE फिलहाल गर्मियों के पहले दौर में है, जो 21 जून से 10 अगस्त तक रहता है। राहत की बात यह है कि आने वाले दिनों में हवाओं के रुख में बदलाव होगा, जिससे मंगलवार से तापमान में हल्की गिरावट आने की उम्मीद है। खासकर तटीय इलाकों में मौसम थोड़ा ठंडा हो सकता है, हालांकि इस दौरान धूल भरी हवाएं चल सकती हैं और हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है।

NCM ने यह भी संकेत दिया है कि जुलाई से नवंबर 2026 के बीच एल नीनो (El Niño) का असर रहने की 98 प्रतिशत संभावना है। इसकी वजह से तापमान और बारिश सामान्य से अधिक रह सकती है। आने वाले हफ्तों में हीटवेव जारी रह सकती है और कुछ इलाकों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इस दौरान अल समूम जैसी गर्म और शुष्क हवाएं चलने की संभावना है।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए नेशनल सेंटर ऑफ मेटियोरोलॉजी ने आम लोगों को सलाह दी है कि वे शरीर में पानी की कमी न होने दें और दोपहर के समय सीधी धूप में निकलने से बचें।