UAE में परिवार और दोस्तों को बुलाने के नियम बदले, जानिए सैलरी लिमिट और वीजा फीस की पूरी डिटेल

World : अगर आप UAE में रह रहे हैं और अपने परिवार या दोस्तों को दुबई या अबू धाबी बुलाना चाहते हैं, तो अब आपको नए नियमों का ध्यान रखना होगा। GDRFA और ICP ने विजिट वीजा स्पॉन्सर करने के लिए सैलरी की कुछ सीमाएं तय की हैं। इस

World : अगर आप UAE में रह रहे हैं और अपने परिवार या दोस्तों को दुबई या अबू धाबी बुलाना चाहते हैं, तो अब आपको नए नियमों का ध्यान रखना होगा। GDRFA और ICP ने विजिट वीजा स्पॉन्सर करने के लिए सैलरी की कुछ सीमाएं तय की हैं। इसके अलावा, भारतीय नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल को लेकर भी कुछ खास अपडेट्स आए हैं।

UAE में रहने वाला कोई भी व्यक्ति जिसके पास वैलिड रेजिडेंस वीजा और Emirates ID है, वह अपने करीबियों के लिए विजिट वीजा स्पॉन्सर कर सकता है। लेकिन इसके लिए स्पॉन्सर की महीने की कमाई कितनी होनी चाहिए, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किसे बुला रहे हैं। माता-पिता, जीवनसाथी और बच्चों के लिए कम से कम 4,000 AED सैलरी होनी चाहिए। भाई-बहन, दादा-दादी या चचेरे भाई-बहनों के लिए यह सीमा 8,000 AED है, जबकि दोस्तों को बुलाने के लिए स्पॉन्सर की सैलरी कम से कम 15,000 AED होनी चाहिए।

विजिट वीजा के लिए जरूरी दस्तावेजों में स्पॉन्सर की Emirates ID, पासपोर्ट कॉपी, आय का प्रमाण और रहने की जगह का सबूत शामिल है। अगर आप रिश्तेदारों को बुला रहे हैं, तो शादी या जन्म प्रमाण पत्र जैसे कागजात होने चाहिए, जिन्हें संबंधित देश के दूतावास और UAE विदेश मंत्रालय से अटेस्ट करवाना जरूरी है।

वीजा का प्रकार अवधि सिंगल एंट्री फीस मल्टीपल एंट्री फीस
30 दिन 1 महीना 200 AED 300 AED
60 दिन 2 महीना 300 AED 500 AED
90 दिन 3 महीना 400 AED 700 AED

इन फीस के अलावा VAT, मेडिकल इंश्योरेंस और सर्विस चार्ज अलग से देने होंगे। साथ ही, सिंगल एंट्री वीजा के लिए 1,000 AED और मल्टीपल एंट्री के लिए 2,000 AED की सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करनी होगी, जो विजिटर के वापस जाने के बाद रिफंड कर दी जाएगी।

भारत समेत कुछ देशों के नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत यह है कि अगर उनके पास अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा या ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों का वैलिड रेजिडेंस परमिट है, तो उन्हें 14 या 60 दिनों का वीजा ऑन अराइवल मिल सकता है। वहीं, ओवरस्टे करने वालों के लिए अब नियम सख्त हैं और बिना किसी ग्रेस पीरियड के 50 AED प्रतिदिन का जुर्माना लगेगा।

दुबई डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमी एंड टूरिज्म ने ‘A Dubai Invite’ प्रोग्राम भी शुरू किया है। इसके तहत अगर रेजिडेंट्स अपने मेहमानों को 20 जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 के बीच बुलाते हैं, तो उन्हें 3,000 AED से ज्यादा के रिवॉर्ड्स मिल सकते हैं, जिसमें होटल और डाइनिंग ऑफर्स शामिल हैं।