UAE ने बदला वीजा नियम, अब भारतीयों समेत 6 देशों के यात्रियों को मिलेगा Visa on Arrival
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अपने वीजा नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब भारत के साथ-साथ वियतनाम, इंडोनेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस, केन्या और दक्षिण अफ्रीका के पात्र यात्रियों को Visa on Arrival की सुविधा मिलेगी। UAE
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अपने वीजा नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब भारत के साथ-साथ वियतनाम, इंडोनेशिया, थाईलैंड, फिलीपींस, केन्या और दक्षिण अफ्रीका के पात्र यात्रियों को Visa on Arrival की सुविधा मिलेगी। UAE के विदेश मंत्रालय और ICP ने इस फैसले की जानकारी दी है ताकि पर्यटकों के लिए दुबई और अन्य अमीरात में एंट्री की प्रक्रिया आसान और तेज हो सके।
भारतीय यात्रियों के लिए यह सुविधा पहले से मौजूद थी, लेकिन अब इसे अन्य देशों के लिए भी बढ़ाया गया है। नए नियमों के मुताबिक, अगर किसी यात्री के पास अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया या यूरोपीय संघ के देशों का वैध रेजिडेंस परमिट या ग्रीन कार्ड है, तो वे इस सुविधा का लाभ ले पाएंगे। यह रेजिडेंस परमिट कम से कम छह महीने के लिए वैध होना चाहिए।
वीजा की शर्तों और फीस की पूरी जानकारी नीचे दी गई है:
| वीजा का प्रकार | समय सीमा | फीस (AED) | अन्य शर्त |
|---|---|---|---|
| शॉर्ट टर्म वीजा | 14 दिन | 100 AED | एक बार बढ़ाया जा सकता है (फीस 250 AED) |
| सिंगल एंट्री वीजा | 60 दिन | 250 AED | इसे आगे नहीं बढ़ाया जा सकता |
यात्रा के दौरान पासपोर्ट की वैधता कम से कम छह महीने होनी चाहिए। इसके अलावा यात्रियों के पास वापसी की फ्लाइट टिकट, ठहरने का प्रमाण, पर्याप्त फंड और मूल रेजिडेंस परमिट होना जरूरी है। अगर कोई यात्री तय समय से ज्यादा रुकता है, तो उसे 50 AED प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना देना होगा। यह सुविधा दुबई, अबू धाबी और शारजाह समेत सभी प्रमुख हवाई अड्डों पर उपलब्ध होगी।
UAE सरकार के मुताबिक इस कदम का मकसद दोनों देशों के बीच आर्थिक रिश्तों को मजबूत करना और पर्यटन को बढ़ावा देना है। फिलीपींस के विदेश मंत्रालय ने भी इस फैसले का स्वागत किया है।