UAE में मनाया गया Union Pledge Day, राष्ट्रपति शेख मोहम्मद ने एकता और विकास के संकल्प को दोहराया

World: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 18 जुलाई को ‘यूनियन प्लेज डे’ मनाया गया। इस खास मौके पर राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने देश की बुनियाद बनाने वाली वैल्यूज और एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोह

World: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 18 जुलाई को ‘यूनियन प्लेज डे’ मनाया गया। इस खास मौके पर राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने देश की बुनियाद बनाने वाली वैल्यूज और एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह दिन 1971 की उस ऐतिहासिक तारीख की याद दिलाता है जब देश के संविधान और यूनियन की घोषणा पर हस्ताक्षर हुए थे।

राष्ट्रपति शेख मोहम्मद ने बताया कि 1971 का वह दिन देश के इतिहास का सबसे अहम मोड़ था। उन्होंने कहा कि UAE आज भी उन्हीं सिद्धांतों पर चल रहा है जो दिवंगत शेख जायद और संस्थापक शासकों ने तय किए थे। इस दिन का मकसद युवाओं को देश के इतिहास, उनके बलिदानों और राष्ट्रीय पहचान के बारे में जागरूक करना है।

दुबई के शासक और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भी इस मौके पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यह दिन उन वादों को याद करने का है जो संस्थापक पिताओं ने देश को मजबूत बनाने के लिए किए थे। इसी तरह अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद ने इसे वफादारी और अपनेपन के मूल्यों को दोहराने का वार्षिक अवसर बताया।

देशभर में इस दिन को लेकर काफी उत्साह दिखा। सरकारी इमारतों, स्कूलों और प्राइवेट संस्थानों में झंडा फहराने के कार्यक्रम हुए। जायद नेशनल म्यूजियम में विरासत प्रदर्शनियां और वर्कशॉप आयोजित की गईं ताकि लोग अपनी संस्कृति से जुड़ सकें।

आर्थिक मोर्चे पर भी UAE ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। अर्थव्यवस्था और पर्यटन मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मरी ने बताया कि देश की एकता ने ही इसे ग्लोबल लेवल पर प्रतिस्पर्धी बनाया है। आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में UAE का गैर-तेल विदेशी व्यापार 3.8 ट्रिलियन दिरहम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जिसमें गैर-तेल निर्यात 813 बिलियन दिरहम से ज्यादा रहा।