UAE में यूनिवर्सिटी लाइसेंस के नियम बदले, अब 6 महीने का काम 1 हफ्ते में होगा पूरा

World : UAE सरकार ने यूनिवर्सिटीज के लिए एक नया नेशनल लाइसेंसिंग फ्रेमवर्क मंजूर किया है। इसका मकसद शिक्षा की क्वालिटी बढ़ाना और यूनिवर्सिटी खोलने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। यह फैसला शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने

World : UAE सरकार ने यूनिवर्सिटीज के लिए एक नया नेशनल लाइसेंसिंग फ्रेमवर्क मंजूर किया है। इसका मकसद शिक्षा की क्वालिटी बढ़ाना और यूनिवर्सिटी खोलने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। यह फैसला शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने लिया है, ताकि UAE दुनिया भर में हायर एजुकेशन और रिसर्च का बड़ा केंद्र बन सके।

इस नए सिस्टम से अब यूनिवर्सिटी और उनके कोर्स को मंजूरी मिलने में लगने वाला समय काफी कम हो गया है। पहले जहां नए संस्थान को लाइसेंस मिलने में 6 महीने लगते थे, अब वह काम सिर्फ एक हफ्ते में हो जाएगा। इसी तरह नए एकेडमिक प्रोग्राम की मान्यता के लिए पहले 9 महीने इंतजार करना पड़ता था, जो अब घटकर एक हफ्ते रह गया है। पुराने प्रोग्राम्स के रिन्यूअल में लगने वाला समय भी 9 महीने से घटाकर अधिकतम 3 महीने कर दिया गया है।

कागजी कार्रवाई को भी बहुत कम किया गया है। नए लाइसेंस के लिए पहले 28 डॉक्यूमेंट मांगे जाते थे, जो अब घटाकर सिर्फ 5 कर दिए गए हैं। वहीं प्रोग्राम मान्यता के लिए 13 की जगह अब सिर्फ 1 डॉक्यूमेंट लगेगा। यह पूरा सिस्टम फेडरल डिक्री-लॉ नंबर 31 (2025) के तहत लागू किया गया है, जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावी था।

प्रक्रिया पुराना समय नया समय
संस्थान लाइसेंस 6 महीने 1 हफ्ता
प्रोग्राम मान्यता 9 महीने 1 हफ्ता
रिन्यूअल समय 9 महीने 3 महीने
लाइसेंस डॉक्यूमेंट्स 28 5
प्रोग्राम डॉक्यूमेंट्स 13 1

शिक्षा मंत्रालय (MoHESR) अब एक डिजिटल सिस्टम के जरिए सभी यूनिवर्सिटीज की निगरानी करेगा। इसमें रिस्क मैनेजमेंट का तरीका अपनाया गया है। जिन संस्थानों का ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा होगा, उन्हें 6 साल का लाइसेंस मिलेगा और हर तीन साल में उनकी जांच होगी। वहीं ज्यादा रिस्क वाले संस्थानों को 2 साल का लाइसेंस दिया जाएगा और हर साल उनकी मॉनिटरिंग की जाएगी। इस बदलाव से यूनिवर्सिटी चलाने वालों और पढ़ाई करने वाले छात्रों, दोनों को पारदर्शिता और स्पष्टता मिलेगी।