UAE वापस जा रहे हैं तो साथ रखें Physical Emirates ID, वरना एयरपोर्ट पर नहीं मिलेगा Boarding Pass

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जाने वाले प्रवासियों के लिए एक जरूरी खबर है। अगर आप UAE के निवासी हैं और विदेश से वहां वापस लौट रहे हैं, तो अपने साथ फिजिकल Emirates ID जरूर रखें। अब कई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट्स पर बोर्डि

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जाने वाले प्रवासियों के लिए एक जरूरी खबर है। अगर आप UAE के निवासी हैं और विदेश से वहां वापस लौट रहे हैं, तो अपने साथ फिजिकल Emirates ID जरूर रखें। अब कई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट्स पर बोर्डिंग पास जारी करने से पहले फिजिकल आईडी की जांच की जा रही है।

साल 2022 से ही UAE सरकार ने पासपोर्ट में लगने वाले रेजिडेंस वीजा स्टिकर की जगह Emirates ID को ही निवास का मुख्य प्रमाण मान लिया है। इसी वजह से अब दुनिया भर के एयरपोर्ट्स पर एयरलाइंस और इमिग्रेशन अधिकारी यह चेक करते हैं कि यात्री के पास असली आईडी कार्ड है या नहीं। इस कार्ड के जरिए ही यात्री के कानूनी निवास और बायोमेट्रिक डेटा की पुष्टि की जाती है।

ध्यान रखने वाली बात यह है कि डिजिटल कॉपी, फोटो या UAE Pass ऐप पर मौजूद आईडी को अक्सर बोर्डिंग के समय स्वीकार नहीं किया जाता है। कई प्रवासियों को फिजिकल आईडी न होने की वजह से फ्लाइट छोड़नी पड़ी है और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान और काम पर लौटने में देरी का सामना करना पड़ा है।

UAE पहुंचने के बाद भी यह कार्ड बहुत काम आता है। एयरपोर्ट पर स्मार्ट गेट्स और ई-गेट्स का इस्तेमाल करने के लिए फिजिकल आईडी को स्कैन करना जरूरी होता है, जिससे इमिग्रेशन की प्रक्रिया तेज हो जाती है।

हालांकि, यह बात साफ कर दें कि Emirates ID केवल निवास का प्रमाण है। GCC देशों के बाहर अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए पासपोर्ट की जरूरत वैसी ही रहेगी, यह पासपोर्ट का विकल्प नहीं है। केवल UAE के नागरिक ही GCC देशों में यात्रा के लिए इस आईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं।