UAE में ट्रेन यात्रा के दौरान लापरवाही पड़ेगी भारी, बिना टिकट या गलत व्यवहार पर लगेगा भारी जुर्माना

World : UAE में सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप Etihad Rail या दुबई के RTA ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। प्रशासन ने यात्रियों के लिए कड़े नियम लागू किए हैं, जिनमे

World : UAE में सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप Etihad Rail या दुबई के RTA ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। प्रशासन ने यात्रियों के लिए कड़े नियम लागू किए हैं, जिनमें टिकट की गड़बड़ी से लेकर ट्रेन में गंदगी फैलाने तक पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

Etihad Rail ने यात्रियों के लिए जुर्माने की एक पूरी लिस्ट जारी की है। इसमें छोटी गलतियों से लेकर गंभीर अपराधों तक के लिए अलग-अलग पेनल्टी तय की गई है। बिना टिकट सफर करना या किसी और का टिकट इस्तेमाल करना अब महंगा पड़ेगा।

उल्लंघन का प्रकार जुर्माने की राशि
बिना टिकट यात्रा, गलत टिकट का उपयोग, आरक्षित सीट पर बिना अनुमति बैठना, गंदगी फैलाना या सीट पर पैर रखना Dh 200
प्रतिबंधित क्षेत्र में धूम्रपान, अभद्र व्यवहार या ट्रेन के संचालन में बाधा डालना Dh 500
सुरक्षा उपकरणों से छेड़छाड़, रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाना या ट्रैक पर अनाधिकृत प्रवेश Dh 5,000

वहीं दुबई के RTA पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी इसी तरह के नियम लागू हैं। यहाँ बिना किराया दिए सफर करने या किसी और का कार्ड इस्तेमाल करने पर Dh 200 का जुर्माना है। महिलाओं और बच्चों के लिए आरक्षित कोच में गलत तरीके से बैठने पर Dh 100 से Dh 200 तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। सीट पर पैर रखने के लिए Dh 100 का जुर्माना तय किया गया है।

Etihad Rail ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी टिकट पहले से बुक करें और सुरक्षा जांच के लिए समय पर स्टेशन पहुंचें। स्टेशन के गेट ट्रेन छूटने से दो मिनट पहले बंद कर दिए जाते हैं। अधिकारियों ने साफ किया है कि जुर्माना भरने के बाद भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें जेल की सजा भी शामिल हो सकती है।