UAE में गाड़ियों के बीच सुरक्षित दूरी न रखने पर लगेगा भारी जुर्माना, AI कैमरों से होगी निगरानी

World : UAE में सड़कों पर ड्राइविंग करने वालों के लिए जरूरी खबर है। अब अगर आप अपनी गाड़ी और आगे चल रही गाड़ी के बीच पर्याप्त दूरी नहीं रखेंगे, तो आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। सरकार ने सड़क हादसों को कम करने के लि

World : UAE में सड़कों पर ड्राइविंग करने वालों के लिए जरूरी खबर है। अब अगर आप अपनी गाड़ी और आगे चल रही गाड़ी के बीच पर्याप्त दूरी नहीं रखेंगे, तो आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। सरकार ने सड़क हादसों को कम करने के लिए नियमों को काफी सख्त कर दिया है और अब AI तकनीक वाले कैमरों से इस पर नजर रखी जा रही है।

नियमों के मुताबिक, सुरक्षित दूरी न बनाए रखने पर 400 दिराम का जुर्माना लगेगा और ड्राइविंग लाइसेंस पर 4 ब्लैक पॉइंट जोड़ दिए जाएंगे। दुबई में यह मामला और ज्यादा गंभीर हो सकता है, जहां गाड़ी को 30 दिनों के लिए जब्त किया जा सकता है। वहीं अबू धाबी में अगर इस गलती की वजह से कोई एक्सीडेंट होता है, तो गाड़ी जब्त की जाएगी और उसे छुड़ाने के लिए 5,000 दिराम का जुर्माना देना होगा। अगर तीन महीने तक यह रकम नहीं चुकाई गई, तो गाड़ी को नीलामी के लिए भेज दिया जाएगा।

दुबई की Roads and Transport Authority (RTA) ने ड्राइवरों को ‘दो सेकंड का नियम’ अपनाने की सलाह दी है। इसका मतलब है कि आपकी गाड़ी और आगे वाली गाड़ी के बीच कम से कम दो सेकंड का अंतर होना चाहिए। खराब मौसम या तेज रफ्तार में इस दूरी को बढ़ाकर तीन से चार सेकंड करना चाहिए। फेडरल डिक्री-लॉ नंबर 14 ऑफ 2024 के तहत ये नियम 29 मार्च 2025 से लागू हो चुके हैं।

दुबई पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, पिछले दो सालों में दुबई में 1,529 हादसे सिर्फ इसलिए हुए क्योंकि गाड़ियों के बीच दूरी कम थी। इसे रोकने के लिए दुबई पुलिस ने Nissan Middle East और AWR Automotive के साथ मिलकर ‘Drive with Awareness’ अभियान शुरू किया है। साथ ही, UAE मंत्रालय ने 1 जुलाई 2026 से ‘Accident-Free Summer’ अभियान भी चलाया है ताकि लोग गर्मियों में सुरक्षित ड्राइविंग करें और हादसों से बचें।