UAE में गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल पड़ेगा महंगा, 800 दिरहम जुर्माना और गाड़ी भी हो सकती है जब्त
World : UAE में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस बहुत सख्त हो गई है। गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने या ध्यान भटकने पर अब भारी जुर्माना भरना होगा। UAE पुलिस ने ड्राइवरों को चेतावनी दी है कि ड्राइविंग के दौरान फोन क
World : UAE में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस बहुत सख्त हो गई है। गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने या ध्यान भटकने पर अब भारी जुर्माना भरना होगा। UAE पुलिस ने ड्राइवरों को चेतावनी दी है कि ड्राइविंग के दौरान फोन का इस्तेमाल एक गंभीर अपराध है और इससे जानलेवा हादसे हो सकते हैं।
नियमों के मुताबिक, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर 800 AED का जुर्माना लगेगा और ड्राइविंग लाइसेंस पर 4 ब्लैक पॉइंट्स दर्ज किए जाएंगे। दुबई में नियम और भी कड़े कर दिए गए हैं, जहाँ 2024 के अंत में आए नए नियमों के तहत फोन इस्तेमाल करते पकड़े जाने पर गाड़ी को 30 दिनों के लिए जब्त किया जा सकता है।
ध्यान भटकाने वाली गतिविधियों में सिर्फ फोन पर बात करना या मैसेज भेजना ही नहीं, बल्कि गाड़ी चलाते समय खाना खाना, मेकअप करना, रेडियो ठीक करना या यात्रियों से ऐसी बात करना जिससे ध्यान सड़क से हटे, सब शामिल है। अब इन नियमों को लागू करने के लिए AI वाले स्मार्ट कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो तेज रफ्तार में भी फोन का इस्तेमाल पकड़ लेते हैं।
अबू धाबी और दुबई पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाए हैं जिनमें असली हादसों के वीडियो दिखाकर लोगों को आगाह किया गया है। खास बात यह है कि अब ट्रैफिक रिकॉर्ड को इमिग्रेशन फाइलों से जोड़ दिया गया है, जिसका मतलब है कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर रेजिडेंसी और सरकारी दस्तावेजों के रिन्यूअल में दिक्कत आ सकती है।
दुबई पुलिस के मुताबिक, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और सख्त चेकिंग की वजह से 2024 से 2025 के बीच सड़क हादसों में होने वाली मौतों में 19 प्रतिशत की कमी आई है। अगर किसी ड्राइवर को लगता है कि जुर्माना गलत कटा है, तो वह दुबई पुलिस ऐप या अबू धाबी के TAMM पोर्टल के जरिए अपनी अपील दर्ज करा सकता है।