UAE की भीषण गर्मी में पेट की समस्या क्यों बढ़ती है, एक्सपर्ट्स ने बताया बचाव का सही तरीका
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में गर्मियों के दौरान पेट में होने वाली तकलीफें अक्सर किसी बीमारी की वजह से नहीं, बल्कि वहां के मौसम और वातावरण के कारण होती हैं। अत्यधिक गर्मी की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है,
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में गर्मियों के दौरान पेट में होने वाली तकलीफें अक्सर किसी बीमारी की वजह से नहीं, बल्कि वहां के मौसम और वातावरण के कारण होती हैं। अत्यधिक गर्मी की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे पाचन तंत्र धीमा पड़ जाता है और पेट में गैस, जलन और मरोड़ जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
Medcare Shaikh Saqr Al Qasimi Hospital की स्पेशलिस्ट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. नूरशन जनौदी के मुताबिक, गर्मी सीधे तौर पर पाचन समस्या पैदा नहीं करती, लेकिन पसीने के जरिए शरीर से पानी कम होने और भूख में बदलाव आने से पाचन क्रिया प्रभावित होती है। वहीं क्लिनिकल डाइटीशियन डॉ. रुबा एलहौरानी ने बताया कि पाचन प्रक्रिया के लिए पर्याप्त पानी बहुत जरूरी है और इसकी कमी से कब्ज और एसिडिटी जैसी शिकायतें बढ़ जाती हैं।
UAE की स्वास्थ्य मंत्रालय (MoHAP) ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर के समय खास तौर पर हाइड्रेटेड रहें और खूब पानी पिएं। दुबई हेल्थ अथॉरिटी के अनुसार, गर्मी के कारण भोजन को सही तरीके से स्टोर न करने पर बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग और गैस्ट्रोएंटेराइटिस का खतरा बढ़ जाता है।
बचाव के लिए एक्सपर्ट्स ने ये सुझाव दिए हैं:
- प्यास लगने का इंतजार न करें और नियमित रूप से पानी पीते रहें।
- तरबूज, खीरा और संतरे जैसे पानी से भरपूर फल और सब्जियां खाएं।
- ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और भारी भोजन करने से बचें।
- मीठे और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन कम करें क्योंकि इनसे शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
- भोजन को सही तापमान पर फ्रिज में रखें ताकि बैक्टीरिया न पनपें।
डॉक्टर्स ने चेतावनी दी है कि अगर पेट में तेज दर्द, लगातार उल्टी, मल में खून या तेज बुखार जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत मेडिकल मदद लेनी चाहिए।