UAE में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद, अब AI और ID से होगी पहचान

World : UAE सरकार ने बच्चों को इंटरनेट की दुनिया में सुरक्षित रखने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब वहां 15 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया अकाउंट नहीं बना पाएंगे और न ही पुराने अकाउंट चला सकेंगे। इस नियम को सख्ती से

World : UAE सरकार ने बच्चों को इंटरनेट की दुनिया में सुरक्षित रखने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब वहां 15 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया अकाउंट नहीं बना पाएंगे और न ही पुराने अकाउंट चला सकेंगे। इस नियम को सख्ती से लागू करने के लिए सोशल मीडिया कंपनियों को AI और पहचान पत्र (Identity Verification) जैसी तकनीक का इस्तेमाल करना होगा।

UAE के नए ‘चाइल्ड डिजिटल सेफ्टी कानून’ (CDS Law) के तहत अब सिर्फ उम्र बताने से काम नहीं चलेगा। कंपनियों को यह पक्का करना होगा कि यूजर की उम्र वाकई 15 साल या उससे ज्यादा है। अगर कोई कंपनी इन नियमों को नहीं मानती है, तो उसे जुर्माना भरना पड़ सकता है या UAE में उस प्लेटफॉर्म को पूरी तरह बंद भी किया जा सकता है।

नियमों के मुताबिक, 15 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट नहीं कर पाएंगे, न ही कमेंट या शेयर कर सकेंगे और न ही किसी पब्लिक ग्रुप में शामिल हो सकेंगे। वहीं 15 और 16 साल के बच्चों के लिए कुछ खास सुरक्षा नियम होंगे, जैसे कि अनजान लोगों से बातचीत पर रोक और समय की सीमा।

TDRA के डायरेक्टर जनरल Majid Sultan Al-Masmar ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के पास इन बदलावों को लागू करने के लिए 12 महीने का समय है। इसके अलावा, नेशनल मीडिया अथॉरिटी (NMA) माता-पिता और बच्चों के लिए जागरूकता अभियान भी चलाएगी। कानून में यह भी साफ किया गया है कि माता-पिता की सहमति होने पर भी 15 साल से कम उम्र के बच्चे अकाउंट नहीं चला सकते।

विशेषज्ञों का कहना है कि अब माता-पिता की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्हें अपने बच्चों की डिजिटल एक्टिविटी पर नजर रखनी होगी और पैरेंटल कंट्रोल टूल्स का इस्तेमाल करना होगा। TikTok, Instagram, Snapchat, Facebook और X जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स को अब अपनी प्रणालियों को बदलना होगा ताकि बच्चों को गलत कंटेंट और विज्ञापनों से बचाया जा सके।