UAE में पढ़ाई का सुनहरा मौका, Sharjah के शासक ने 470 छात्रों को दी पूरी स्कॉलरशिप, फ्री मिलेगी पढ़ाई और रहना

World: अगर आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो UAE से आपके लिए बड़ी खबर है। Sharjah के शासक His Highness Sheikh Dr. Sultan bin Mohammed Al Qasimi ने शैक्षणिक वर्ष 2026-2027 के लिए Al Qasimia University में अंतरराष्ट्रीय

World: अगर आप विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो UAE से आपके लिए बड़ी खबर है। Sharjah के शासक His Highness Sheikh Dr. Sultan bin Mohammed Al Qasimi ने शैक्षणिक वर्ष 2026-2027 के लिए Al Qasimia University में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए 470 स्कॉलरशिप मंजूर की हैं। यह कदम Sharjah को शिक्षा और संस्कृति का ग्लोबल हब बनाने के लिए उठाया गया है।

यह स्कॉलरशिप पूरी तरह से फंडेड है, जिसका मतलब है कि छात्रों को पढ़ाई का कोई खर्च नहीं उठाना होगा। इसमें ट्यूशन फीस के साथ-साथ हर महीने के खर्चे के लिए स्टाइपेंड, Sharjah में रहने के लिए मुफ्त आवास और हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा वीजा, रेजिडेंसी और आईडी कार्ड बनवाने का पूरा खर्च भी यूनिवर्सिटी उठाएगी। छात्रों को कैंपस के अंदर आने-जाने के लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी दी जाएगी।

टिकट के खर्चों की बात करें तो कोर्स का 50 प्रतिशत हिस्सा पूरा होने पर आने-जाने का राउंड ट्रिप टिकट मिलेगा और ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद अपने देश वापस जाने के लिए वन-वे टिकट दिया जाएगा। यह स्कॉलरशिप यूनिवर्सिटी के पांच कॉलेजों में उपलब्ध है, जिनमें शरीयत और इस्लामिक स्टडीज, आर्ट्स और ह्यूमैनिटीज, इकोनॉमिक्स और मैनेजमेंट, कम्युनिकेशन और होली कुरान कॉलेज शामिल हैं।

आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं। आवेदक UAE के बाहर का अंतरराष्ट्रीय छात्र होना चाहिए। बैचलर प्रोग्राम के लिए उम्र 16 से 20 साल के बीच होनी चाहिए और पिछले दो साल के भीतर 12वीं पास की होनी चाहिए। छात्रों को हर सेमेस्टर रजिस्ट्रेशन कराना होगा और अपना GPA 2.00 या उससे ज्यादा रखना होगा। साथ ही पढ़ाई के दौरान कोई नौकरी नहीं करनी होगी। अगर जरूरत पड़ी तो एक साल का अरबी भाषा का कोर्स भी करना होगा।