UAE में भारी बारिश से बिगड़े हालात, Sharjah Police ने सड़कों से हटाए खतरनाक प्लास्टिक बैरियर

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह में 9 अगस्त 2026 को हुई भारी बारिश के बीच पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई। सड़कों पर बिछे प्लास्टिक के बैरियर बारिश की वजह से फिसलन भरे और खतरनाक हो गए थे, जिन्हें हटाने के लिए Sharjah

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह में 9 अगस्त 2026 को हुई भारी बारिश के बीच पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई। सड़कों पर बिछे प्लास्टिक के बैरियर बारिश की वजह से फिसलन भरे और खतरनाक हो गए थे, जिन्हें हटाने के लिए Sharjah Police के जवान खुद सड़क पर उतरे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से सड़क साफ हुई और ट्रैफिक सुरक्षित तरीके से चलता रहा।

UAE के कई हिस्सों में इन दिनों गरज के साथ बारिश और ओले गिर रहे हैं। ऐसे खराब मौसम में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन काफी सतर्क है। Sharjah Police के ट्रैफिक और पेट्रोल विभाग के डायरेक्टर ब्रिगेडियर खालिद मोहम्मद अल काई ने साफ कहा है कि जान-माल की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है।

दुबई पुलिस ने भी इस मौसम के दौरान बड़ी चुनौती का सामना किया है। पिछले 24 घंटों में दुबई पुलिस को 12,573 से ज्यादा इमरजेंसी कॉल मिले और बारिश की वजह से 581 सड़क हादसे दर्ज किए गए। दुबई ट्रैफिक पुलिस के डायरेक्टर कर्नल सैफ मुहैर अल मजरूई ने बताया कि बारिश में सड़कें बहुत फिसलन भरी हो जाती हैं, इसलिए ड्राइवरों को गाड़ी की रफ्तार कम रखनी चाहिए।

इंटीरियर मिनिस्ट्री और नेशनल सेंटर ऑफ मेटियोरोलॉजी (NCM) ने लोगों के लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं:

  • गाड़ी चलाते समय रफ्तार कम रखें और दूसरी गाड़ियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
  • टायर और ब्रेक की अच्छी तरह जांच कर लें।
  • बाढ़ वाले इलाकों, नालों और पानी से भरे रास्तों पर जाने से बचें।
  • बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

पेट्रोल विभाग के डायरेक्टर लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. मरजूक खल्फान अल नकबी के मुताबिक, उनकी टीमें लगातार सड़कों की निगरानी कर रही हैं और खराब मौसम में अन्य विभागों के साथ तालमेल बिठाकर काम कर रही हैं।