Gaza में UAE ने भेजी 980 टन राहत सामग्री, 62 ट्रकों में पहुंचा खाना और दवाइयां
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने गाजा पट्टी में मानवीय संकट को कम करने के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। UAE ने 62 राहत ट्रकों के जरिए 980 टन मानवीय सहायता सामग्री गाजा भेजी है। इसमें मुख्य रूप से जरूरी खाना, दवाइयां और रह
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने गाजा पट्टी में मानवीय संकट को कम करने के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। UAE ने 62 राहत ट्रकों के जरिए 980 टन मानवीय सहायता सामग्री गाजा भेजी है। इसमें मुख्य रूप से जरूरी खाना, दवाइयां और रहने के लिए शेल्टर का सामान शामिल है ताकि वहां के जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके।
यह पूरी मदद ‘ऑपरेशन गैलेंट नाइट 3’ (Operation Gallant Knight 3) के तहत भेजी गई है। इस हफ्ते पांच अलग-अलग राहत काफिले गाजा में दाखिल हुए। इसके अलावा, 17 जुलाई 2026 को रास अल खैमा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक विशेष विमान भी रवाना हुआ, जिसमें 100 टन राहत सामग्री थी। इस विमान में छोटे बच्चों के लिए दूध (infant formula), दवाइयां और कपड़े भेजे गए हैं।
ऑपरेशन के समन्वयक हमूद अल अफारी ने बताया कि UAE सरकार के निर्देशों पर यह काम किया जा रहा है ताकि गाजा में चिकित्सा सहायता और जरूरी सामान की कमी न हो। UAE ने इस मिशन के लिए मिस्र के अल अरिश में एक लॉजिस्टिक्स सेंटर बनाया है, जहां से सामान लोड कर गाजा भेजा जाता है।
मई 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, UAE अब तक गाजा में 1,23,000 टन से ज्यादा सहायता भेज चुका है, जिसकी कुल कीमत 3.1 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है। यह गाजा को मिली कुल अंतरराष्ट्रीय मदद का 46 प्रतिशत से ज्यादा है। मदद पहुंचाने के लिए UAE सड़क, हवाई और समुद्री रास्तों का इस्तेमाल कर रहा है। इसके साथ ही UAE ने मिस्र में एक फ्लोटिंग हॉस्पिटल बनाया है और गाजा में दो मेडिकल सेंटर खोले हैं, जहां मरीजों का इलाज किया जा रहा है।