Best Countries Ranking 2026: UAE दुनिया में 10वें नंबर पर पहुंचा, अमेरिका से मारी बाजी

World: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 2026 की ‘बेस्ट कंट्रीज’ रैंकिंग में दुनिया भर में 10वां स्थान हासिल किया है। यह रैंकिंग दिखाती है कि दुनिया भर में UAE की छवि कितनी मजबूत हुई है। खास बात यह है कि UAE ने इस

World: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 2026 की ‘बेस्ट कंट्रीज’ रैंकिंग में दुनिया भर में 10वां स्थान हासिल किया है। यह रैंकिंग दिखाती है कि दुनिया भर में UAE की छवि कितनी मजबूत हुई है। खास बात यह है कि UAE ने इस लिस्ट में अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है, जो 11वें स्थान पर रहा।

यह रिपोर्ट यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया के Wharton School ने WPP और Brand Asset Valuator (BAV) के साथ मिलकर तैयार की है। इसमें दुनिया के 85 देशों का आकलन किया गया, जिसमें करीब 15,131 लोगों की राय ली गई। इस सर्वे में बिजनेस चलाने की क्षमता, जीवन की गुणवत्ता और निवेश के अवसरों जैसे पहलुओं को देखा गया। UAE को कुल 86.5 स्कोर मिला है और वह मिडिल ईस्ट क्षेत्र में सबसे मजबूत देश बना हुआ है।

UAE ने अलग-अलग कैटेगरी में भी शानदार प्रदर्शन किया है:

कैटेगरी ग्लोबल रैंक/स्कोर
Rising Power (भविष्य की आर्थिक ग्रोथ) 1st (100 स्कोर)
Cultural Influence (सांस्कृतिक प्रभाव) 8th
Power (शक्ति) 10th
Entrepreneurship (उद्यमिता) 11th
Agility (लचीलापन) 17th
Openness for Business (बिजनेस के लिए खुलापन) 19th

दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने UAE की बढ़ती वैश्विक पहचान और विकास मॉडल की तारीफ की है। यह रैंकिंग उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जो विदेश में निवेश या बिजनेस करने की सोच रहे हैं, क्योंकि यह देश की आर्थिक मजबूती और भविष्य की संभावनाओं को बताती है।