UAE, सऊदी अरब और ओमान में मौसम का मिजाज बिगड़ा, भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी
World : खाड़ी देशों में मौसम काफी अस्थिर हो गया है। UAE, सऊदी अरब और ओमान में भारी बारिश और गरज के साथ तूफान आने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सरकारी अपडेट्स पर नजर रखने की सलाह दी है। UAE के नेशनल सें
World : खाड़ी देशों में मौसम काफी अस्थिर हो गया है। UAE, सऊदी अरब और ओमान में भारी बारिश और गरज के साथ तूफान आने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सरकारी अपडेट्स पर नजर रखने की सलाह दी है।
UAE के नेशनल सेंटर ऑफ मेटियोरोलॉजी (NCM) के मुताबिक, यहां 6 अगस्त तक बारिश जारी रह सकती है। खासकर पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में सोमवार से गुरुवार के बीच दोपहर में बारिश होने की उम्मीद है। हैरानी की बात यह है कि अबू धाबी के अल शवामेख में शनिवार को तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन इसके बावजूद बादलों की वजह से बारिश हो रही है। बारिश बढ़ाने के लिए UAE ने इस साल अब तक 110 क्लाउड सीडिंग मिशन भी चलाए हैं।
वहीं सऊदी अरब में भी हालात चुनौतीपूर्ण हैं। वहां के मौसम विभाग ने कई इलाकों में तेज हवाओं, धूल भरी आंधी और बिजली कड़कने का अनुमान जताया है। जाज़ान, असिर और अल-बहा के पहाड़ी इलाकों समेत मक्का के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इससे अचानक बाढ़ आने का खतरा है, इसलिए सिविल डिफेंस ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और बाढ़ वाले इलाकों से दूर रहने को कहा है। अगस्त के महीने में यहां तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रह सकता है।
ओमान में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। हजर पर्वत श्रृंखला और आसपास के इलाकों में 3 अगस्त से 9 अगस्त तक गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिर सकते हैं। इसके अलावा धोफर के तटीय इलाकों में भी तूफान आने की संभावना है। ओमान की नेशनल मल्टी-हजार्ड अर्ली वार्निंग सेंटर ने लोगों से रोजाना बुलेटिन देखने की अपील की है।