UAE में रेजिडेंसी और वीजा नियमों में बड़े बदलाव, गोल्डन वीजा के लिए अब देने होंगे ज्यादा पैसे

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले भारतीयों और अन्य प्रवासियों के लिए रेजिडेंसी और वीजा नियमों में कई अहम बदलाव किए गए हैं। इन नए नियमों का सीधा असर वहां नौकरी करने वाले और निवेश करने वाले लोगों पर पड़ेगा। वी

World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले भारतीयों और अन्य प्रवासियों के लिए रेजिडेंसी और वीजा नियमों में कई अहम बदलाव किए गए हैं। इन नए नियमों का सीधा असर वहां नौकरी करने वाले और निवेश करने वाले लोगों पर पड़ेगा। वीजा एक्सटेंशन से लेकर गोल्डन वीजा की शर्तों तक, सरकार ने कई कड़े कदम उठाए हैं।

गोल्डन वीजा के लिए अब प्रॉपर्टी निवेश की सीमा बढ़ाकर 20 लाख दिरहम (लगभग 5.44 लाख डॉलर) कर दी गई है, जो पहले 10 लाख दिरहम थी। इसके साथ ही AI स्पेशलिस्ट और क्लाइमेट-टेक उद्यमियों के लिए नए मौके दिए गए हैं। अगर आप ऑफ-प्लान प्रॉपर्टी ले रहे हैं, तो कम से कम 50% भुगतान पहले करना होगा।

टूरिस्ट और विजिट वीजा के नियमों में भी बदलाव हुआ है। अब वीजा खत्म होने के बाद मिलने वाला 10 दिन का ग्रेस पीरियड हटा दिया गया है। वीजा एक्सपायर होते ही 50 दिरहम प्रतिदिन का जुर्माना लगेगा। हालांकि, अब कई विजिट वीजा को UAE के अंदर से ही ICP या GDRFA के जरिए बढ़ाया जा सकता है, जिसके लिए 500 दिरहम की फीस और 100 दिरहम एप्लीकेशन चार्ज लगेगा।

परिवार के सदस्यों को स्पॉन्सर करने के लिए अब सैलरी की शर्तें तय की गई हैं।

रिश्तेदार न्यूनतम मासिक सैलरी
माता-पिता, जीवनसाथी, बच्चे 4,000 दिरहम
भाई-बहन, दादा-दादी, चाचा-चाची 8,000 दिरहम
दोस्त 15,000 दिरहम

रोजगार वीजा अब MOHRE के वेज प्रोटेक्शन सिस्टम से जुड़ गया है, जिसका पालन न करने वाले मालिकों के परमिट फ्रीज कर दिए जाएंगे। वहीं, नए प्रवासियों को एंट्री के 60 दिनों के भीतर रेजिडेंसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी, वरना जुर्माना भरना पड़ेगा। अगर आपका स्टेटस ‘Waiting for Residency Issue’ दिखा रहा है, तो इसका मतलब है कि सिक्योरिटी स्क्रीनिंग चल रही है, जिसमें आमतौर पर 3 से 5 दिन लगते हैं। अगर यह समय 7 दिन से ज्यादा हो जाए, तो ICP हेल्पलाइन 600 522 222 पर संपर्क करना चाहिए।