UAE में भारी गर्मी के बाद बारिश से मिली राहत, अगले 4 दिनों तक जारी रहेगा सिलसिला
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी, जहाँ तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। ऐसे में अब वहां बारिश शुरू हो गई है, जिससे लोगों को तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली है। नेशनल
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी, जहाँ तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। ऐसे में अब वहां बारिश शुरू हो गई है, जिससे लोगों को तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली है। नेशनल सेंटर ऑफ मेटियोरोलॉजी (NCM) ने आने वाले कुछ दिनों के लिए मौसम के बदलाव का अनुमान जताया है।
NCM के मुताबिक सोमवार, 3 अगस्त 2026 से UAE के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में दोपहर के समय बारिश होने की संभावना है। यह सिलसिला अगले चार दिनों तक जारी रह सकता है। इससे पहले रविवार, 2 अगस्त को फुजैराह और रास अल खैमाह की सीमा पर स्थित मसाफी इलाके में बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने बताया कि यह बदलाव पूर्व से आने वाले लो प्रेशर सिस्टम और ऊपरी स्तर के ट्रफ की वजह से हो रहा है।
बारिश के साथ-साथ कुछ इलाकों में धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं। प्रशासन ने ड्राइवरों को सलाह दी है कि अगर बारिश के दौरान विजिबिलिटी कम हो जाए तो सावधानी से गाड़ी चलाएं। साथ ही लोगों को घाटियों और वाडी (Wadis) से दूर रहने को कहा गया है, क्योंकि वहां पानी का स्तर तेजी से बढ़ सकता है जो खतरनाक हो सकता है।
UAE सरकार बारिश बढ़ाने के लिए क्लाउड सीडिंग तकनीक का भी इस्तेमाल कर रही है। इस साल अब तक 110 क्लाउड सीडिंग मिशन चलाए जा चुके हैं। अगस्त के महीने में आमतौर पर यहाँ तापमान 34.7 से 43.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, ऐसे में यह बारिश आम जनता के लिए सुकून लेकर आई है।