UAE में इस हफ्ते बारिश की संभावना, NCM ने जारी किया अलर्ट, कुछ इलाकों में बढ़ेगी धूल
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इस हफ्ते मौसम बदलने वाला है। नेशनल सेंटर ऑफ मेट्रोलॉजी (NCM) ने मंगलवार 23 जून से गुरुवार 25 जून 2026 तक देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा शुक्रवार
World : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इस हफ्ते मौसम बदलने वाला है। नेशनल सेंटर ऑफ मेट्रोलॉजी (NCM) ने मंगलवार 23 जून से गुरुवार 25 जून 2026 तक देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा शुक्रवार 26 जून को भी कुछ इलाकों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।
NCM के मुताबिक बारिश का असर सबसे ज्यादा पूर्वी इलाकों में देखने को मिलेगा। इसके अलावा फुजैराह, अल ऐन और पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है। दोपहर के समय पूर्वी हिस्सों में बादल बनने से बारिश की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि मंगलवार और बुधवार की सुबह तटीय और अंदरूनी इलाकों में उमस बढ़ सकती है और कोहरा छाने की संभावना है। गुरुवार से हवाओं की रफ्तार बढ़कर 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे खुले इलाकों में धूल उड़ सकती है।
गर्मी की बात करें तो 21 जून से आधिकारिक तौर पर गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। हालांकि गुरुवार से तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, लेकिन अंदरूनी इलाकों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस से 49 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दुबई में मंगलवार को तापमान 44 डिग्री और अबू धाबी में बुधवार को ऐसा ही रहने का अनुमान है। रेगिस्तानी इलाकों में तापमान 48 डिग्री तक जा सकता है। समुद्र की स्थिति की बात करें तो अरब खाड़ी में लहरें मध्यम रहेंगी, जबकि ओमान सागर में समुद्र शांत रहेगा।